Post Office RD Scheme: अगर आप अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए किसी जगह पर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एक ऐसी योजना के बारे में बताया गया है कि अगर आप हर महीने छोटी रकम निवेश करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर बहुत बड़ी रकम मिलती है।
इस स्कीम की खास बात यह है कि इस योजना को सरकार द्वारा चलाया जाता है। जिससे कि आपके पैसे को किसी भी की तरह का कोई खतरा नहीं रहता। अगर आपको इस योजना के बारे में सभी जानकारी विस्तार से जाननी है, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
कौन सी है यह स्कीम?
दोस्तों दरअसल हम जिस सरकारी योजना की बात कर रहे हैं उसका नाम पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम हैं। जिसे अधिकतर लोग पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम के नाम से जानते हैं। इस योजना की खास बात यह है कि आप लोगों को निवेश राशि पर हर साल 6.70% सालाना ब्याज दर मिलता है।
इसके अलावा आपको एक साथ पैसे जमा करने की बिलकुल जरुरत नहीं है। आप हर महीने अपने हिसाब से निश्चित राशि जमा कर सकते हैं। कोई भी निवेशक न्यूनतम ₹100 और अधिकतम अपने हिसाब से जितना चाहे उतना पैसा जमा कर सकते हैं।
कैसे खोलें अकाउंट?
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम का अकाउंट खोलने के लिए आपके नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना है और वहां जाकर योजना से संबंधित फार्म प्राप्त कर लेना है। फिर में जितनी भी जानकारी आपसे पूछी गई है वह सही तरीके से दर्ज करनी है।
यह सब कुछ होने के बाद आपको हर महीने कितनी राशि जमा करनी है वह कैश एवं चेक के माध्यम से सबमिट करें। दोस्तों आप इस स्कीम में 5 साल तक निवेश कर सकते हैं। आपको जितने ज्यादा साल के लिए निवेश करेंगे उतना ही तगड़ा रिटर्न आपको मिलता रहेगा।
₹1000 निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा?
उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति ₹1000 की राशि हर महीने 5 साल तक लगातार निवेश करता है, तो उनको ₹60000 तक निवेश करना पड़ता है। जिस पर आप लोगों को 6.70% सालाना ब्याज दर के हिसाब से अनुमानित ₹11000 के आसपास इंटरेस्ट मिलता है और मैच्योरिटी पर सभी रकम ₹71000 के आसपास मिलती है।
₹2000 जमा करने पर कितना फंड बनेगा?
यदि आपका बजट हर महीने ₹2000 निवेश करने का है, तो आपको 5 साल तक 120000 रुपए तक की राशि जमा करनी होगी। इसके बाद आपको इतनी जमा राशि पर 6.70% वार्षिक ब्याज के हिसाब से ₹23000 तक का ब्याज मिलता है। जबकि, ₹142000 तक मैच्योरिटी पर पूरी अमाउंट मिलती है।
₹3000 जमा करने पर मिलेगा इतना रिटर्न
अगर आप 5 साल के लिए हर महीने ₹3000 जमा करते हैं, तो इस हिसाब से आपको 180000 रुपए तक की राशि निवेश करनी होगी। इसके बाद इस रकम पर आपको 6.70% सालाना ब्याज दर के हिसाब से ₹34000 ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर पूरी रकम ₹214000 मिलेगी।