Mutual Fund SIP: आज के इस जमाने में ऐसे बहुत सारे लोग अपने भविष्य के बारे में सोचते हैं कि आगे जाकर क्या होगा? क्योंकि अभी के दौर में इतनी महंगाई बढ़ रही है कि हम सोच भी नहीं सकते। इसी को देखते हुए लोगों को भविष्य की चिंता सता रही है। इसलिए बहुत से लोग अभी से अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए किसी न किसी जगह पर या फिर किसी योजना में निवेश कर रहे हैं।
ताकि आगे जाकर पैसों के बारे में किसी भी प्रकार की चिंता ना हो सके। अगर आप भी ऐसा प्लेटफॉर्म ढूंढ रहे हैं। जहां कम पैसे में ज्यादा फंड बन सके तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे जिसमें निवेश करने पर लाखों का फंड आसानी से बन जाता है।
ज्यादा फंड बनाने के लिए कहां करें निवेश?
यह बताने से पहले आप लोगों को बता दे कि लोग अपने पैसे सुरक्षित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा बैंक में जाकर एफडी करवाते हैं। लेकिन यहां पर आप अपना पैसा डिपॉजिट करते हैं तो सालाना 6.05% सालाना ब्याज दर मिलता है, जो काफी कम होता है। अगर इसमें आप 5 साल के लिए ₹500000 लगाते हैं, तो आपको ज्यादा फायदा नहीं मिलता है।
अगर आपको ज्यादा प्रॉफिट ज्यादा फंड बनाना है, तो इसके लिए आपको म्युचुअल फंड स्कीम में निवेश करना चाहिए। चूंकि यदि आप यहां पर अपना पैसा लगाते हैं तो आपको सालाना 12% से लेकर 15% तक सालाना ब्याज दर मिलता है। इतना ही नहीं 15% से ज्यादा भी ब्याज दर मिल सकता है।
म्युचुअल फंड स्कीम में निवेश करने के फायदे क्या है?
अगर कोई भी व्यक्ति म्युचुअल फंड स्कीम में अपना पैसा जमा करता है, तो उनको कई सारे फायदे मिलते हैं। जिनमें से सबसे पहले आपको हर साल 12 से 15% तक सालाना ब्याज दर जमा राशि पर मिलता है। इसके अलावा आपको एक साथ पैसे जमा करने की बिलकुल जरुरत नहीं है। आप हर महीने अपने हिसाब से निश्चित अमाउंट इन्वेस्ट कर सकते हैं।
खास बात तो यह है कि आप केवल ₹100 से लेकर हर महीने कितने भी पैसे जमा कर सकते हैं। अधिकतम पैसे जमा करने की कोई लिमिट नहीं रखी गई है। इसके पश्चात अगर मार्केट में अचानक से गिरावट देखने को मिलती है, तो ऐसी स्थिति में आप SIP को तुरंत बंद या फिर रोक सकते हैं।
10 साल के लिए 3 हजार की SIP करने पर कितना फंड बनेगा?
अब हम बात कर लेते हैं कि अगर आप 10 साल के लिए ₹3000 की एसआईपी करते हैं तो आपको कितना फंड मिलता है। उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति 3 हजार रुपए 10 साल हेतु निवेश करता है, तो उनको 15% सालाना ब्याज दर के हिसाब से 4,29,000 रुपए का अनुमानित ब्याज मिलता है। जबकि मैच्योरिटी पर पूरी रकम 7.89 लाख रुपए मिलती है।