Loading... NEW!

Post Office FD Scheme: ₹100000 की एफडी पर 5 साल में कितना फंड बनेगा? कैलकुलेशन देखें

Post Office FD Scheme: दोस्तों अगर आप ऐसी योजना ढूंढ रहे हैं जहां पर सुरक्षित निवेश किया जा सके तो पोस्ट ऑफिस की स्कीम आपके लिए सबसे अच्छी साबित हो सकती है। जी हां दोस्तों पोस्ट ऑफिस की स्कीम इसलिए सबसे अच्छी मानी जाती है। चूंकि यहां पर आपको काफी तगड़ा ब्याज प्रदान किया जाता है।

पोस्ट ऑफिस द्वारा कई सारी स्मॉल सेविंग स्कीम चलाई जाती है। जिसमें यदि आप अपना पैसा लगाते हैं, तो आपको काफी आकर्षक ब्याज के साथ रिटर्न मिलता है। यदि आपको भी अपना पैसा किसी सुरक्षित योजना में निवेश करना है, तो इस आर्टिकल को लास्ट तक पढ़े।

क्या है पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम योजना?

दोस्तों कई लोगों को पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम के बारे में पता है और कई लोग ऐसे हैं जिनको इसके बारे में बिल्कुल भी पता नहीं है। केंद्रीय सरकार द्वारा चलाई जा रही यह एक तरह की स्मॉल सेविंग स्कीम है जिसमें अगर आप पैसे जमा करते हैं तो उस पर वार्षिक 7.50 प्रतिशत ब्याज मिलता है और इतना ही नहीं आगे जाकर आपको चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ ही मिलता है।

इस योजना की यही खासियत थी कि आपको बैंक की तुलना में सबसे ज्यादा ब्याज मिलता है। अगर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की बात की जाए तो वहां एफडी करने पर आप लोगों को केवल 6.05% सालाना ब्याज मिलता है जबकि यहां काफी ज्यादा मिलता है।

मेच्योरिटी पीरियड कितना होता है?

अगर आपके मन में यह सवाल आ रहा है की पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम का मेच्योरिटी पीरियड आखिर कितने साल तक होता है? तो देखिए दोस्तों आप इस योजना में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए अपना पैसा निवेश कर सकते हैं।

लेकिन यहां पर आपको फिक्स्ड ब्याज नहीं मिलता। मतलब की आप जितने साल के लिए निवेश करेंगे उसी हिसाब से आपको ब्याज प्रदान किया जाता है। अगर आपको ज्यादा मुनाफा प्राप्त करना है तो इसके लिए आपको 5 साल तक पैसे जमा करने पड़ेंगे।

कितना ब्याज मिलता है?

दोस्तों अगर कोई निवेशक 1 साल के लिए एफडी करवाता है, तो उनका 6.90% सालाना ब्याज दर के हिसाब से रिटर्न मिलता है। वहीं दूसरी ओर 2 साल के लिए निवेश करने पर 7% ब्याज मिलता है।

अगर वहीं दूसरी ओर फिर से 3 साल के लिए निवेश करते हैं, तो आम जनता को 7.1% प्रति साल ब्याज अदा किया जाता है। अगर आपको अधिक रिटर्न चाहिए तो आप 5 साल के लिए अपना पैसा जमा करके रखिए। क्योंकि 5 साल के लिए इन्वेस्ट करने पर 7.50 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलता है।

₹100000 की एफडी करने पर कितना रिटर्न मिलेगा?

यदि कोई व्यक्ति 5 साल के लिए एक लाख रुपए की एचडी करवाता है तो उनको 7.50 प्रतिशत सालाना ब्याज दर के हिसाब से अनुमानित 45000 रुपए ब्याज मिलता है और वही मैच्योरिटी पर पूरी रकम 1,45,000 रुपए मिलती है।

Leave a Comment