Loading... NEW!

Post Office SSY Scheme: बेटी के नाम पर जमा करें 24 हजार रुपए, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 11 लाख रुपए, देखें कैलकुलेशन

Post Office SSY Scheme: केंद्र सरकार द्वारा लोगों के भलाई के लिए कई सारी योजनाएं संचालित की जाती है। चाहे वह किसानों के लिए हो या फिर महिलाओं के लिए हो। ऐसे ही आज मैं आप लोगों को एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने वाला हूं जिसमें आप लोगों को बेटी के नाम पर पैसे जमा करने होते हैं।

मतलब कि, केंद्र सरकार ने खास करके बेटियों के लिए एक ऐसी स्कीम लॉन्च की है जिसमें अगर आप अपना पैसा लगाते हैं तो आपको सबसे ज्यादा ब्याज में मिलता है और मेच्योरिटी पीरियड पर लाखों का रिटर्न भी मिलता है। अगर आपको इस योजना के बारे में जानना है तो इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ें।

कौनसी है ये स्कीम?

दोस्तों दरअसल हम इतनी देर से जिस स्कीम की बात कर रहे हैं उसका नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यही है कि आपके यहां पर बाकी योजनाओं की तुलना में सबसे ज्यादा इंटरेस्ट दिया जाता है।

जहां पर अगर आप पोस्ट ऑफिस में फिक्स डिपाजिट पैसे करते हैं तो आपको सालाना 7.50% ब्याज मिलता है और वही आप किसी भी बैंक में या फिर पोस्ट ऑफिस में सुकन्या समृद्धि योजना का पैसा जमा करते हैं तो 8.20% सालाना ब्याज मिलता है।

क्या-क्या लाभ मिलते हैं?

दोस्तों सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि आपको मिले हुए ब्याज पर इनकम टैक्स की धारा 80c के अंतर्गत लगभग ₹150000 रुपए तक की टैक्स में छूट मिलती है। इसके अलावा आपको आकर्षित ब्याज के साथ-साथ चक्रवृद्धि ब्याज भी मिलता है।

जब आपकी बेटी 18 साल की हो जाती है तब वह खुद इस योजना का अकाउंट मैनेज कर सकती है। इतना ही नहीं बल्कि वह जमा किए गए राशि का 50% पैसा निकासी कर सकती है। एक परिवार में केवल दो बेटियां ही इस योजना का लाभ ले सकती है।

मेच्योरिटी पीरियड कितने साल का है?

अगर आपके मन में भी यही सवाल आ रहा है कि आखिर सुकन्या समृद्धि योजना का मेच्योरिटी पीरियड कितने साल का है? तो दोस्तों ध्यान से सुनिए अगर आप इस स्कीम में अपना पैसा निवेश करते हैं तो आपको लगातार 15 साल तक निवेश करना होगा।

इसके बाद जब इस अकाउंट को 21 साल पूरे हो जाते हैं तब जाकर यह अकाउंट मैच्योर हो जाता है। फिर उसके बाद आपको जमा की गई राशि और साथ में ब्याज भी मिलता है।

बेटी के नाम पर जमा करें 24 हजार रुपए, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 11 लाख रुपए

अगर आपको भी अपने बेटी का भविष्य सुरक्षित करना है तो आप इस योजना में पैसे जमा कर सकते हैं। आपको आसान भाषा में समझाने के लिए आपको एक आसान कैलकुलेशन बताया गया है जिससे कि आपको आसानी से समझ आ जाएगा कि हमें कितना रिटर्न मिल सकता है।

उदाहरण के लिए अगर आप अपने बेटी के नाम पर हर साल 24000 लगातार 15 साल के लिए निवेश करते हैं, तो आपको इन 15 सालों में 360000 रुपए निवेश करने होंगे। इसके बाद 8.20% सालाना ब्याज दर के हिसाब से 749000 आपको केवल अनुमानित ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर पूरी रकम 11 लाख रुपए मिलेगी।

Leave a Comment